Showing posts with label hindi poem. Show all posts
Showing posts with label hindi poem. Show all posts

Thursday, January 28, 2010

Monday, January 18, 2010

Falana-Dhimkana: Car bina Bekaar, Car mili Sakaar


Click here & read my small & sweet Hindi Poem (Kavita) I wrote on the auspicious occassion of my car purchse on my other awesome blog FALANA-DHIMKANA. Thanks in advance & Enjoy!!

Saturday, January 09, 2010

Falana Dhimkana: Veer

Well, this is not about Sallu's movie Veer, this is about the great poem we read in school called "Veer tum badhe Chalo" by Dwarkaprasad Maheshwari. Isn't it just easy to sit & write such motivational () poems but not do anything yourself, lol. Anyways, poem is nice so click here & read it on my other blog Falana-Dhimkana.

Wednesday, January 06, 2010

Falana-Dhimakana: Taste of Iron

How do words evolve into a poem,
Look, try to identify...
Man himself, tangled in the web of letters.
Did you hear...
Is it the sound of iron Or blood spilled on the soil?
Don’t ask the blacksmith about the taste of iron...
Ask the horse, who has it in his mouth.
Transalation of a Hindi poem (kavita) by "Dhoomil", read my other blog FAlANA-DHIMAKANA for more...

Sunday, December 06, 2009

Koshish Karne Waalon Ki Kabhi Haar Nahi Hoti...

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
- हरिवंशराय बच्चन

Tuesday, December 01, 2009

Mat Kaho Aakaash Mein Kuhra Ghana Hai...

मत कहो, आकाश में कुहरा घना है, यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है

सूर्य हमने भी नहीं देखा सुबह से, क्या करोगे, सूर्य का क्या देखना है

इस सड़क पर इस क़दर कीचड़ बिछी है, हर किसी का पाँव घुटनों तक सना है

पक्ष ' प्रतिपक्ष संसद में मुखर हैं, बात इतनी है कि कोई पुल बना है


रक्त वर्षों से नसों में खौलता है, आप कहते हैं क्षणिक उत्तेजना है

हो गई हर घाट पर पूरी व्यवस्था, शौक से डूबे जिसे भी डूबना है

दोस्तों ! अब मंच पर सुविधा नहीं है, आजकल नेपथ्य में संभावना है


- दुष्यन्त कुमार